जरूरत से ज्यादा अंडे खाने से बढ़ जाता है इन खतरनाक बीमारियों का खतरा: शोध

जरूरत से ज्यादा अंडे खाने से बढ़ जाता है इन खतरनाक बीमारियों का खतरा: शोध

सेहतराग टीम

शरीर को फिट रखने के लिए हमें प्रोटीन और विटामिन की आवश्यकता होती है इसलिए हम ऐसा भोजन करते हैं जिसमें ये पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी चीज अंडे में भरपूर मात्रा में मिलती हैं। इसलिए एक्सपर्ट हमें अडां खाने की सलाह देते हैं। लेकिन अंडे का ज्यादा सेवन हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। जी हां एक स्टडी के अनुसार ज्यादा अंडों का सेवन करने से ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है।

पढ़ें- जरूरत से ज्यादा ड्रायफ्रूट खाने से हो सकता है दिल बीमार

ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिषन में प्रकाशित इस शोध के अनुसार, यह शोध चाइना मेडिकल यूनिवर्सिटी और कतर यूनिवर्सिटी ने मिलकर किया। जिसमें सामने आया कि अगर आप रोजाना एक से अधिक अंडे का सेवन करते हैं तो ब्लड शुगर का खतरा 60 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। 

इस रिसर्च में पाया गया कि रोजाना अंडा खाने से शरीर में अधिक मात्रा में  अंडे की वृद्धि हो रही हैं। जिसके कारण डायबिटीज होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। अगर आप एक दिन में 38 ग्राम अंडा का सेवन कर रहे हैं तो ब्लड शुगर होने का खतरा 25 फीसदी और 50 ग्राम से अधिक अंडे का सेवन कर रहे हैं तो 60 फीसदी तक खतरा बढ़ जाता है। 

डॉक्टरों का इस बारे में कहना है कि अगर खानपान की आदतों में थोड़ा सा बदलाव  करने के साथ थोड़ा एक्सरसाइज आदि करें तो आसानी से ब्लड शुगर को रोका जा सकता है। 

अंडा खाने के अन्य नुकसान

  • अंडे के पीले भाग में अधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। अगर हाई बीपी , हार्ट, डायबिटीज के मरीजों ने इसका सेवन किया जो खतरनाक साबित हो सकता है। 
  • ज्यादा अंडा खाने से कैंसर होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। एक रिसर्च के अनुसार सप्ताह में 3-4 अंडों से ज्यादा खाने से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। 
  • आधा पक्का अंडा भी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। दरअसल अधपके अंडे में साल्मोनेला का खतरा बढ़ जाता है। जिसके कारण फूड ज्वाइजनिंग के अलावा पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • अधिक अंडा का सेवन करने से पैरों में दर्द, मोटापा के साथ-साथ लकवा भी हो सकता है। 
  • अंडा जहां एक ओर सेहत के लिए अच्छा माना जाता है वहीं दूसरी ओर यह खतरनाक साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें-

तेजी से वजन कम करने में मदद करते हैं ये ड्राई फ्रूट्स, ऐसे करना है उपयोग

सर्दियों में रोजाना करें इन चीजों का सेवन, बड़े-बड़े रोगों से बचे रहेंगे

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।